बहराइच के ग्राम पंचायत सेमरौना में बुधवार प्रधान पद के प्रत्याशी रजनीश शुक्ल ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। शुक्ल ने शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत में आधुनिक सुविधाओं से युक्त लाइब्रेरी स्थापित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि इससे बच्चों और युवाओं को अध्ययन का बेहतर माहौल मिलेगा। साथ ही, युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल मैदान का निर्माण भी कराया जाएगा। उन्होंने ग्राम सभा क्षेत्र में एक पार्क बनाने की योजना भी बताई, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। इसके अतिरिक्त, ग्रामीणों को रोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया। जनसंपर्क के दौरान, ग्रामीणों ने रजनीश शुक्ल की इन योजनाओं को सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं ग्राम पंचायत के विकास की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होंगी।
प्रधान पद प्रत्यानी रजनीश शुक्ल ने सेमरौना में किया जनसंपर्क: बहराइच में ग्राम पंचायत के विकास के लिए बताईं दूरदर्शी योजनाएं – Puraina(Payagpur) News