बलरामपुर के पचपेड़वा नगर पंचायत द्वारा नगर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और यातायात के लिए सुगम बनाने के उद्देश्य से अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। नगर पंचायत कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभी नागरिकों और व्यापारी बंधुओं से इस अभियान में सहयोग की अपील की है। यह अभियान 17-30 दिसंबर 2025 तक पुलिस और प्रशासन के सहयोग से चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य नगर की सड़कों, नालों, नालियों और सड़क पटरी पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर आम जनता को राहत प्रदान करना है। अभियान पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार विभिन्न मार्गों और चौराहों पर संचालित होगा। अभियान के तहत 18 दिसंबर 2025 को एनएच-730 स्थित पेट्रोल पंप से नई बाजार चौराहा होते हुए बढ़नी रोड नहर पुल तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। 19 दिसंबर को नहर पुल से जूडीकुइया चौराहा होते हुए डॉ. अफजाल के अस्पताल तक कार्रवाई होगी। इसी क्रम में, 22 दिसंबर को चन्दनपुर चौराहा रेलवे क्रासिंग से नई बाजार चौराहा होते हुए बुद्ध होटल तक, 23 दिसंबर को बुद्ध होटल से पुरानी बाजार तिराहा होते हुए मरही माता मंदिर तक अभियान चलेगा। अंतिम चरण में, 30 दिसंबर को पुरानी बाजार तिराहा से थाना रोड एवं जैतापुर मार्ग होते हुए आलमबाग चौराहा तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। नगर पंचायत ने सभी नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे स्वयं अपने अतिक्रमण हटा लें, ताकि प्रशासनिक कार्रवाई से बचा जा सके। अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत पचपेड़वा ने विश्वास व्यक्त किया है कि नगरवासी इस पहल में सहयोग करेंगे और पचपेड़वा को स्वच्छ व सुंदर बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
नगर पंचायत पचपेड़वा में अतिक्रमण हटाओ अभियान:नगर पंचायत ने व्यापारियों सहयोग की अपील की