हिन्दू कल्याण मंच ने उत्तरायण मौनी अमावस्या के अवसर पर गुरली घाट स्थित प्राचीन शिव मंदिर में खिचड़ी, कंबल और वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। यह सेवा कार्य मंदिर के महंत श्री श्री 108 बालक दास जी महाराज के सान्निध्य एवं सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान मंच के अध्यक्ष प्रमोद मद्धेशिया ने उत्तरायण मौनी अमावस्या के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शास्त्रों में इस दिन को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। सूर्य के उत्तरायण होने के साथ मौन व्रत धारण कर पवित्र नदियों में स्नान, दान एवं तप करने से मन की शुद्धि होती है और पापों का नाश होता है। मद्धेशिया ने आगे कहा कि इस दिन पितरों की आत्मा को शांति प्राप्त होती है। यह पर्व आध्यात्मिक उन्नति के साथ जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। इस सेवा कार्य में मंच के पुरोहित पंडित दिनेश चन्द पाठक का विशेष सहयोग रहा, जबकि मंच के मार्गदर्शक जय प्रकाश अग्रवाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में हिन्दू कल्याण मंच के सक्रिय सदस्य नितेश श्रीवास्तव, विकास जायसवाल, सुरेश खरवार, अंकित लाठ, सुनील रौनियार, शुभम केडिया, योगेश जायसवाल, अमित पूरी, राजन वर्मा सहित बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।
हिन्दू कल्याण मंच ने खिचड़ी, कंबल, वस्त्र वितरित किए: उत्तरायण मौनी अमावस्या पर गुरली घाट पर हुआ आयोजन – Sabaya(Nichlaul) News