सिद्धार्थनगर पुलिस ने आगामी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर रविवार को जिले भर में व्यापक पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में हुई। इस अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों ने अपने-अपने सर्किल और थाना क्षेत्रों में गश्त की। प्रमुख बाजार, रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे चिह्नित हॉट स्पॉट पर विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने गश्त के दौरान आमजन से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।
सिद्धार्थनगर पुलिस ने गणतंत्र दिवस सुरक्षा के लिए की सघन:संदिग्धों की चेकिंग, आमजन से शांति बनाए रखने की अपील