बहराइच के रुपईडीहा नगर में रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ। लगभग 25-26 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हुए इस चुनाव में डेविड जायसवाल अध्यक्ष, संतोष अग्रवाल महामंत्री और सोनू कौशल कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। मतदान के उपरांत शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक मतगणना चली। इस चुनाव में व्यापारियों ने बिना किसी जातिगत या अन्य भेदभाव के उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग कर पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया। अध्यक्ष पद पर डेविड जायसवाल ने 465 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, उनका चुनाव निशान कार था। महामंत्री पद पर संतोष अग्रवाल 499 मतों के साथ विजयी रहे, उनका चुनाव निशान पतंग था। कोषाध्यक्ष पद पर सोनू कौशल ने 464 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, उनका चुनाव निशान खड़ी था। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में अनुराग, शिवम, आदर्श, बसंत, राजेश, श्याम, हीरू, विजय, मोहम्मद यूसुफ, मनीष और महेंद्र निर्वाचित हुए। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में स्थानीय पुलिस प्रशासन का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस की सतर्क व्यवस्था और सहयोग के कारण मतदान और मतगणना के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों जफर इमाम रिजवी, संतोष अग्रवाल, विवेक श्रीवास्तव, शकील अहमद और मनीराम शर्मा ने इस चुनाव को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वरिष्ठ पत्रकार रईस अहमद, अजय मित्तल, रामजी सोनी, श्याम मिश्रा, वसीम अहमद, इरशाद , रईस आदि मीडिया बंधु कवरेज के लिए मौके पर मौजूद रहे। चुनाव परिणाम घोषित होते ही रुपईडीहा बाजार में खुशी का माहौल छा गया। व्यापारियों ने ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ जीत का जश्न मनाया। देर रात तक नगर में उत्सव और रोशनी का नजारा रहा, जो व्यापारियों में अपने प्रतिनिधि चुनने के उत्साह को दर्शाता है।
रुपईडीहा में 25 वर्षों बाद व्यापार मंडल चुनाव संपन्न: शैलेश जायसवाल (डेविड)अध्यक्ष निर्वाचित, शांतिपूर्ण मतदान और जश्न का माहौल – Sahjana(Nanpara) News