काली माता मंदिर मार्ग पर कीचड़:श्रीनगर कटुई गांव में श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी

5
Advertisement

हरैया सतघरवा विकास खंड की ग्राम पंचायत श्रीनगर कटुई में काली माता मंदिर को जाने वाले मार्ग पर कीचड़ फैल गया है। इससे ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या काली माता मंदिर से नीबरे यादव के घर तक के मार्ग पर है। इस गली से एक दर्जन से अधिक परिवारों के लोग प्रतिदिन गुजरते हैं, जिन्हें कीचड़ से होकर निकलना पड़ता है। ग्रामीण राजकुमार पाण्डेय, राजू मिश्रा, प्रभु वर्मा, श्रवन कुमार और राधेश्याम ने बताया कि कीचड़ के कारण लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। माला देवी और विंध्यवासिनी देवी ने विशेष रूप से मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी का जिक्र किया। आरती, सुनीता और खुशी ने आरोप लगाया कि खड़ंजा लगवाने के लिए कई बार ग्राम प्रधान और सचिव से शिकायत की गई, लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई। सुखराम ने बताया कि सरकारी अभिलेखों में गांव में खड़ंजा लगा हुआ दर्शाया गया है, जबकि हकीकत में यहां कीचड़ फैला है। इस मामले पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पल्लवी सचान ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement