बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड ने पेराई सत्र 2025-26 के तहत समयबद्ध गन्ना मूल्य भुगतान किया है। मिल प्रबंधन ने 07 जनवरी से 09 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने के लिए कुल 1477.52 लाख रुपए (14.77 करोड़ रुपए का भुगतान सोमवार को सीधे किसानों के बैंक खातों में भेज दिया। चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष के.के. बाजपेई ने बताया कि बलरामपुर चीनी मिल्स किसानों की खुशहाली के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान के मामले में मिल पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी प्रदेश में अग्रणी बने रहने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बाजपेई ने किसानों से अधिक उत्पादन और कम लागत के लिए को-15023, को-0118 एवं को-लख-14201 प्रजाति की द्वितीय पेड़ी अवश्य रखने की अपील की। उन्होंने साफ-सुथरा, जड़-पत्ती एवं अगोला रहित ताजा गन्ना पर्ची की वैधता तिथि के भीतर आपूर्ति करने तथा बेसिक कोटा बढ़ाने का भी आग्रह किया। समय पर भुगतान से किसानों में संतुष्टि का माहौल है, जिससे पेराई सत्र के सफल संचालन को भी मजबूती मिली है।
बलरामपुर चीनी मिल ने किया 14.77 करोड़ का भुगतान:तीन दिन में खरीदे गए गन्ने की राशि सीधे किसानों के खातों में पहुंची