अतिक्रमण हटाओ अभियान चला:श्रावस्ती में सड़क किनारे से अवैध ठेले, रेहड़ी और वाहन हटाए गए

4
Advertisement

श्रावस्ती पुलिस ने आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर यह कार्रवाई जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में की गई। इसी क्रम में, क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान के नेतृत्व में नवीन मॉडर्न पुलिस ने 19 जनवरी 2026 को कस्बा कटरा क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान सड़क किनारे लगे अवैध ठेले, रेहड़ी, दुकानें और खड़े वाहनों को हटवाया गया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी चेकिंग की। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में सार्वजनिक मार्गों पर दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने दुकानदारों और आमजन से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने की अपील की। यह कार्रवाई जनहित में की गई है, जिससे लोगों को आवागमन में होने वाली असुविधा को दूर किया जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

यहां भी पढ़े:  मोतीपुर पुलिस ने 10 लीटर अवैध शराब पकड़ी: एक आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज; जेल भेजा गया - Mihinpurwa(Bahraich) News
Advertisement