महाराजगंज के सक्सेना नगर स्थित सृष्टि परिसर में सृष्टि सेवा संस्थान द्वारा युवा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, उनमें सकारात्मक सोच विकसित करना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना था। भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्वैच्छिक परामर्शदाता रामप्रकाश गुप्त मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि युवा देश की वास्तविक पूंजी हैं, जिनके कंधों पर राष्ट्र का भविष्य निर्भर है। गुप्त ने आत्मविश्वास, अनुशासन और सही करियर मार्गदर्शन को सफलता की कुंजी बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक श्याम सिंह ने बच्चों व युवाओं के सर्वांगीण विकास को समाज, परिवार और संस्थाओं की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। नेहरू सेवा संस्थान के अध्यक्ष साधुशरण शर्मा ने युवाओं को अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट रामबहादुर सिंह ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर व राष्ट्रनिष्ठ बनने के लिए प्रेरित किया। महिला कल्याण विभाग की जेंडर स्पेशलिस्ट संजा देवी ने युवाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। महोत्सव में युवाओं ने नृत्य, गीत, एकांकी और भाषणों के माध्यम से अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। यह आयोजन सृष्टि सेवा संस्थान के डायरेक्टर सुनील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
महराजगंज के सृष्टि परिसर में भव्य युवा महोत्सव का आयोजन: युवाओं को मिला प्रतिभा दिखाने का मंच, गूंजे प्रेरक विचार – Sekhui(Nichlaul) News