बलरामपुर के तुलसीपुर विकासखंड में कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत बेला बेली और खैरानिया बेलासपुर में व्यापक स्तर पर आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामीण और मनरेगा श्रमिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश की सरकारों पर श्रमिकों के अधिकारों पर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने और धीरे-धीरे समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण गरीबों, मजदूरों और बेरोजगारों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने श्रमिकों के हक की इस लड़ाई को सड़क से सदन तक मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष शिवलाल कोरी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मनरेगा केवल रोजगार की योजना नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसे कमजोर करना सीधे-सीधे गरीबों के जीवन पर प्रहार है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख राजबहादुर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, पूर्व प्रत्याशी उमाशंकर तिवारी, तिरुयुगी नारायण द्विवेदी, मनरेगा कोऑर्डिनेटर विनय कुमार मिश्रा, अवधेश पाल सिंह, आशीष कुमार यादव, विश्वनाथ यादव, उमेश यादव, ग्राम प्रधान हनुमंत यादव, पारसनाथ यादव और अमेरिका कुरील सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर मनरेगा को बचाने और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
तुलसीपुर में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ कार्यक्रम चलाया:वक्ताओं ने कहा- जनकल्याणकारी योजना को धीरे-धीरे समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा