समरसेबल में करंट उतरने से युवक की मौत: नानपारा में खेत में पानी लगाते समय हादसा, अस्पताल में मृत घोषित – Nanpara Dehati(Nanpara) News

6
Advertisement

नानपारा में सोमवार दोपहर खेत में सिंचाई करते समय समरसेबल पंप में करंट उतरने से एक युवक की जान चली गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अमरदीप तिवारी पुत्र राम बरन के रूप में हुई है। उनके भाई पिंकू तिवारी ने बताया कि अमरदीप सोमवार दोपहर करीब 4 बजे अपने खेत में सिंचाई के लिए समरसेबल पंप चला रहे थे। इसी दौरान पंप में करंट आ गया और अमरदीप उसकी चपेट में आ गए। जांचकर्ता चिकित्सक डॉ. एस. के. वर्मा ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना नानपारा कोतवाली को दे दी गई है। अमरदीप शादीशुदा थे और उनके दो बेटियां तथा एक बेटा है।
Advertisement