सराफा-व्यवसायी हर महीने की पहली तारीख को बंद रखेंगे दुकान: बहराइच में संगठन ने लोगों को एकजुटता के लिए किया आवाहृन – Shivpur(Bahraich) News

0
2

बहराइच में सराफा व्यवसायी संगठन ने हर महीने की पहली तारीख को दुकानें बंद रखने का आवाहन किया है। यह आवाहन शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के बेहडा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित एक खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम के दौरान किया गया। सराफा व्यवसाई संगठन के पदाधिकारी सुमित खन्ना ने व्यापारियों से महीने की हर पहली तारीख को अपनी दुकानें बंद रखने का आग्रह किया। इस अवसर पर सत्येंद्र रस्तोगी (सत्या) ने सभी व्यापारियों से एकजुटता बनाए रखने का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि एकजुटता से हर चुनौती का सामना आसानी से किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में शिवपुर, इमामगंज, बेहडा, राजी चौराहा और रामपुर धोबियाहार सहित विभिन्न स्थानों से सराफा व्यवसाई शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजक नरेंद्र सोनी और अमित सोनी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
विज्ञापन 2