बस्ती के मनोरमा नदी में वृद्ध महिला का शव मिला:परसरामपुर में पहचान, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

12
Advertisement

बस्ती जनपद के परसरामपुर थाना क्षेत्र में मनोरमा नदी से एक वृद्ध महिला का शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान ग्राम रघुपुर निवासी 70 वर्षीय चमेली देवी पत्नी स्वर्गीय चंद्रिका प्रसाद के रूप में हुई है। उनके पुत्र अजय कुमार ने शव को नदी से निकालकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर परसरामपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चमेली देवी 15 जनवरी 2026 को शौच के लिए घर से निकली थीं। पुलिस की शुरुआती पूछताछ के अनुसार, चमेली देवी मनोरमा नदी के किनारे पानी छूने गईं और संतुलन बिगड़ने से नदी में गिरकर डूब गईं। पुलिस ने मौके पर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement