श्रावस्ती जिले की भरथा रोशनगढ़ ग्राम पंचायत क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसा हुआ। इसमें दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में ग्राम पंचायत तेंदुवा निवासी लवकुश, पुत्र माधव राम, और दूसरे मोटरसाइकिल सवार को चोटें आईं। दूसरा व्यक्ति नेपाल के बहुऊ पुर्वा गांव का निवासी बताया जा रहा है। दोनो व्यक्ति दवा इलाज के लिए तुरन्त अस्पताल में भेजा गया है। वार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, दोनों सवारों की जान बच गई।



































