बस्ती में कार-बाइक की टक्कर:सिकंदरपुर क्षेत्र में हुआ हादसा, हादसे में दो युवक घायल

4
Advertisement

बस्ती के सिकंदरपुर क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सुजीत मौर्या (पुत्र फुलऊ मौर्य) और अभिषेक (पुत्र तन्नू मौर्य) के रूप में हुई है। दोनों सिकंदरपुर निवासी हैं। यह घटना ममता एजुकेशन स्कूल के सामने उस समय हुई जब सुजीत और अभिषेक लक्ष्मणपुर की ओर पैसे लेने जा रहे थे। उनकी मोटरसाइकिल की सामने से आ रही एक चार पहिया वाहन से टक्कर हो गई। चार पहिया वाहन देवमणि उपाध्याय चला रहे थे, जो बेरता से जमौलियां जा रहे थे।और जमौलियां की ओर जा रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। एंबुलेंस पहुंचने पर ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया।

Advertisement