श्यामदेउरवा में दो पक्षों में जमकर मारपीट: पुरानी रंजिश में आए आमने-सामने, केस दर्ज – Shyam Deurawa(Maharajganj sadar) News

0
4

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बसहिया बुजुर्ग टोला मौनहिया मुराली चौक निवासी रामसेवक पुत्र जगदीश मद्धेशिया ने अपनी शिकायत में बताया कि 18 जनवरी 2026 की रात करीब 11 बजे उनके रिश्तेदार मालिक पुत्र वृद्धिचन्द, सचिन, सतीश, प्रिन्स पुत्रगण बृद्धिचन्द सहित लगभग 10 अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए। उन्होंने घर का दरवाजा तोड़ दिया, सामान क्षतिग्रस्त किया और रामसेवक तथा उनके भाई दिलीप पुत्र जगदीश को रॉड व पंच से बुरी तरह पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं, दूसरे पक्ष से संदीप मद्धेशिया पुत्र जगदीश मद्धेशिया ने भी शिकायत दर्ज कराई है। संदीप के अनुसार, बीते रविवार को भटहट के साप्ताहिक बाजार से रात करीब 8 बजे घर लौटते समय पुरानी रंजिश के चलते दिलीप पुत्र जगदीश और रामसेवक पुत्र जगदीश ने उन्हें भद्दी गालियां दीं और हथौड़ी से हमला कर घायल कर दिया। जब उनकी पत्नी रम्भा देवी बीच-बचाव करने आईं, तो उन्हें भी मारा गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई और घर आए मेहमान सतीश पुत्र वृद्धिचंद (पडरौना निवासी) को भी पीटा गया। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन 2