दहेज में कार मांगने पर युवती ने खाया जहर: बहराइच में शादी टूटने से परेशान होकर की आत्महत्या, जांच जारी – Bahraich News

3
Advertisement

बहराइच के हुजूरपुर इलाके में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक युवती ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। यह घटना रविवार को हुई, जब लड़के वालों ने फोन पर दहेज में कार की मांग की थी। युवती की पहचान जलालपुर गांव निवासी समीरन के रूप में हुई है। समीरन का विवाह रज्जब गांव निवासी नाजिम नामक युवक से तय हुआ था। दोनों पिछले छह महीने से एक-दूसरे से बात कर रहे थे और दोनों परिवार शादी के लिए राजी थे। शादी जल्द ही होने वाली थी। समीरन के भाई अमीरुद्दीन ने बताया कि रविवार को नाजिम के परिवार ने दहेज में कार की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मांग पूरी नहीं की गई, तो वे नाजिम की शादी किसी और से कर देंगे। इस बात से आहत होकर समीरन ने जहर खा लिया। परिजनों ने समीरन को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। परिवार ने हुजूरपुर थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है।
यहां भी पढ़े:  बन्ठिहवा गांव में चला व्यापक नाली सफाई अभियान:जल निकासी सुधारने और बीमारियों पर नियंत्रण का लक्ष्य
Advertisement