रुधौली नगर पंचायत अध्यक्ष ने सुनीं वार्डवासियों की समस्याएं:बिजली, सड़क-पानी और नाली निर्माण पर हुई चर्चा

24
Advertisement

रुधौली नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने सोमवार को वार्डवासियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने वार्ड में बिजली, सड़क, पानी और नाली सहित विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली। बैठक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवसहाय चौधरी ने रुधौली-भानपुर मार्ग पर नाली निर्माण की समस्या उठाई। वहीं, मौजूद लोगों ने वार्ड नंबर 14 शास्त्री नगर में सीसी सड़क बनवाने की मांग की। इन समस्याओं पर अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर महेंद्र यादव, अशोक, कैलाश, अलताफ, राकेश चौधरी और अवधेश यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

यहां भी पढ़े:  बस्ती में जल जीवन मिशन का नलकूप बेपानी:करोड़ों खर्च के बाद भी पांच साल से घरों तक नहीं पहुंचा पानी
Advertisement