सोमवार को इटवा बीआरसी परिसर में ब्लॉक क्षेत्र के प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) महेंद्र कुमार ने की। बीईओ महेंद्र कुमार ने सभी शिक्षकों को शिक्षण व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने निपुण लक्ष्य ऐप पर नियमित मूल्यांकन करने, साप्ताहिक ट्रैकर, कार्यपुस्तिका और शिक्षक डायरी का उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में सभी बच्चों के लिए 90 %यूनिफॉर्म, जूते-मोजे की उपलब्धता सुनिश्चित करने, मिशन कर्मयोगी की समीक्षा करने और बच्चों की अपार आईडी जनरेट करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, कंपोजिट ग्रांट की समीक्षा, ऑपरेशन कायाकल्प, दिव्यांग बच्चों की नियमित उपस्थिति, मीनू के अनुसार भोजन और टैबलेट के उपयोग जैसे प्रमुख बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक संकुल की बैठक, अनुसूचित छात्राओं की जानकारी और प्रेरणा पोर्टल पर पुस्तक वितरण अपलोड करने की भी समीक्षा की। उन्होंने शिक्षकों से अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने, किसी भी कीमत पर लापरवाही न करने और अभिभावक-शिक्षक संवाद को बेहतर बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मो इमरान,प्रदीप कुमार मिश्र, अशोक भारती, करुणेश मौर्य, हरीश चंद्र, बालाजी मौर्य, ओम प्रकाश, अब्दुल फरीद खां, बृजेंद्र प्रताप, अनिकेत आर्य, आनंद राय, संजय यादव, सर्वेश कुमार पांडे और सत्येंद्र सिंह, रचना सिंह,नमिता पटेल सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
इटवा में बीईओ ने ली शिक्षकों की मासिक बैठक:कर्तव्य के प्रति सजग रहने और लापरवाही से बचने के निर्देश दिए