एक्शन में सिन्दुरिया पुलिस: साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को मिली राहत, त्वरित कार्रवाई से लौटे पैसे – Mohanpur(Nichlaul) News

0
1

सिन्दुरिया पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को साइबर ठगी का शिकार होने से बचाया है। टीम ने पीड़ित के 11 हजार रुपए वापस दिलाए। यह घटना सिन्दुरिया में हुई। ग्राम मुजहना बुजुर्ग निवासी अमित कुमार कन्नौजिया ने 17 मार्च को पुलिस को सूचना दी थी कि उनके साथ यूपीआई के माध्यम से 11 हजार रुपये की ठगी हुई है। सूचना मिलते ही साइबर टीम ने तत्काल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज की और जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। उपनिरीक्षक दिनेश कुमार चौधरी और उनकी टीम ने सक्रियता दिखाते हुए 18 मार्च को पूरी धनराशि रिकवर कर पीड़ित के खाते में वापस करा दी। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित अमित कुमार कन्नौजिया ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन 2