महाराजगंज के नौतनवा कस्बे में बुधवार को भाजपा कार्यालय पर मनोनीत सभासदों को बधाई देने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान हड़कंप मच गया। एक महिला पैसे की मांग को लेकर एक जिम्मेदार पर थप्पड़ जड़ गई। घटना के दौरान दर्जनों लोग बचाव में उतर गए, लेकिन महिला और उसका बेटा पैसे की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को भाजपा कार्यालय से बाहर ले जाकर मामले को संभाला। इसके बाद ही कार्यक्रम की शुरुआत हो सकी। पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला ने लगाए गंभीर आरोप महिला का आरोप है कि उसने एलआईसी के नाम पर करीब साढ़े चार लाख रुपये जमा किए थे। लेकिन उक्त व्यक्ति ने पैसा एलआईसी कार्यालय में जमा नहीं किया और उसका हड़प लिया। इसी कारण महिला लगातार रकम की मांग कर रही थी। इस पर आजिज आकर महिला अपने बेटे के साथ कार्यक्रम में पहुंची और उस व्यक्ति के पास पहुंचते ही थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद उसने आरोपी का कालर पकड़कर बाहर खींचने की कोशिश की। गहमा-गहमी और पुलिस हस्तक्षेप इस बीच कार्यक्रम स्थल पर गहमा-गहमी मच गई। कुछ लोग महिला को रोकने के लिए आगे आए, लेकिन हाथों में चप्पल निकलने और गाली-गलौज की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और विवाद कर रहे लोगों को बाहर ले गई। तब जाकर कार्यक्रम सुरक्षित रूप से जारी हो सका। भाजपा पदाधिकारी बोले- जल्द होगा समाधान पूर्व प्रत्याक्षी और पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने बताया कि मनोनीत सभासद और मंडल अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम के दौरान पैसे के लेन-देन को लेकर अचानक विवाद उत्पन्न हो गया। उन्होंने कहा कि यदि पहले मामले से अवगत कराया गया होता तो यह स्थिति नहीं बनती। त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि दोनों भाजपा के ही हैं और पूरा प्रयास किया जाएगा कि मामले का जल्द समाधान कराया जाए।
महराजगंज में भाजपा कार्यालय में महिला ने मचाया हंगामा: नेता पर रुपए के लेनदेन का आरोप लगाया, वीडियो आया सामने – Maharajganj News