निचलौल में दो पट्टीदारों में मारपीट: आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी – Bahuar(Nichlaul) News

0
3

निचलौल थाना क्षेत्र के शितलापुर ढेसो गांव में गुरुवार को दो पट्टीदारों के बीच मामूली बात पर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। एक पक्ष से संजय साहनी पुत्र रामजी ने रवि साहनी, विशाल, रत्नावल और संजय के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, दूसरे पक्ष की रत्नावल पत्नी रोहित ने संजय, तारा, रोहित और मोहिनी के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के कुल 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन 2