चैत्र रामनवमी और आगामी ईद-उल-फितर त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुरंदरपुर थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार सघन गश्त की जा रही है। मुख्य बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है। पुलिस टीम पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिला रही है। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग भी की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि त्योहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, और सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया है, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस गश्त के दौरान थाना प्रभारी मनोज कुमार राय, उप निरीक्षक अजय कुमार यादव, उप निरीक्षक राहुल यादव, अरविंद यादव, संजय खरवार और कांस्टेबल आदित्य कुमार यादव, संतोष कुमार राव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुरंदरपुर पुलिस का सघन गश्त शुरू: चैत्र रामनवमी और ईद-उल-फितर के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ाई गई – Mohanapur Dhala(Nautanwa) News