बृजमनगंज के मां दायिनी मंदिर में चल रहे श्री शतचंडी महायज्ञ के दौरान गुरुवार रात सुल्तानपुर से आए कलाकारों ने मां काली के प्रलय रूप और तांडव की झांकी प्रस्तुत की। इस अवसर पर आचार्य श्री विपिन नंदन शुक्ल जी महाराज ने संगीतमयी भागवत कथा का श्रवण कराया। उन्होंने श्रोताओं को मां काली के तांडव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। झांकी की प्रस्तुति देख उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। वे भक्ति सागर में डूबकर मां काली की जय-जयकार और जयघोष करने लगे। पूरा क्षेत्र देर रात तक भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। मंच पर आए हुए अतिथियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष राजेश्वर गुप्ता और सिद्धेश्वर चौरसिया ने किया। इस दौरान श्री रामनयन दास जी महाराज, शीतलाल गुप्ता, गणेश गुप्ता, ललित प्रसाद जायसवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने झांकी का आनंद लिया।
महराजगंज के मां दायिनी मंदिर में काली तांडव की झांकी: शतचंडी महायज्ञ के दौरान सुल्तानपुर के कलाकारों ने दी प्रस्तुति – Brijmanganj(Maharajganj) News