चौक कस्बे में रामनवमी-ईद को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च: सुरक्षा का भरोसा, शांति बनाए रखने के लिए लोगों से कहा – Mithaura(Maharajganj) News

0
2

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देश पर चैत्र रामनवमी और ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से चौक थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष चौक ने अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ कस्बा चौक और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों के आसपास गश्त की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और लोगों से संवाद स्थापित किया गया। पुलिस ने आम जनता से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि पर्वों को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार गश्त जारी रहेगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन 2