भारत-नेपाल सीमा से सटे हरैया सतघरवा और आसपास के गांवों में कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। सुबह-शाम लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते दिख रहे हैं। घने कोहरे और धुंध के कारण सड़कों पर आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है। चिकित्सक डॉ. प्रणव पांडेय ने ठंड से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी है। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों और बच्चों को विशेष रूप से गर्म कपड़े पहनने चाहिए और धूप में शरीर की सिकाई करनी चाहिए ताकि ठंड के प्रभाव से बचा जा सके। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को फसलों को पाले और कोहरे से बचाने के उपाय सुझाए हैं। उन्होंने सलाह दी है कि खेतों के पास धुआं करने से फसलों को ठंड के हानिकारक प्रभाव से बचाया जा सकता है।
भारत-नेपाल सीमा से सटे गांवों में ठंड का प्रकोप:कोहरे के कारण आवागमन प्रभावित, लोग अलाव के सहारे