श्रावस्ती जनपद के हरिहरपुर रानी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। मंगलवार को दिनभर धूप नहीं निकलने से ठंड का असर बढ़ गया। बुधवार को भी ऐसे ही हालात बने हुए हैं, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। घने कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम हो गई है। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है और चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। क्षेत्र में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन ने हरिहरपुर रानी क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और ठंड से बचाव के सभी आवश्यक उपाय अपनाने की अपील की गई है। क्षेत्र में लोग घरों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाकर ठंड से बचाव का प्रयास कर रहे हैं। घने कोहरे के कारण आसपास की चीजें भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही हैं। शीतलहर ने भी दस्तक दे दी है, जिससे ठंड और बढ़ गई है।
Home उत्तर प्रदेश हरिहरपुर रानी में भीषण ठंड, घना कोहरा:विजिबिलिटी कम होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त,...






































