बहराइच में किसान पर तेंदुए का हमला: ग्रामीणों के शोर मचाने पर बची जान, अस्पताल में भर्ती – Bahraich News

8
Advertisement

बहराइच जिले के मोतीपुर इलाके में एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान अपने खेत में पानी लगा रहा था, तभी गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया, जिससे किसान की जान बच गई। यह घटना मिहिपुरवा तहसील के महाराज ग्राम में हुई। अरुण यादव नामक युवक अपने गेहूं के खेत में पानी दे रहा था। पास के गन्ने के खेत से अचानक निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। अरुण की चीख सुनकर आसपास काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ उसे छोड़कर खेतों में भाग गया। हमले में अरुण के पैर पर गहरा घाव हो गया है। परिजनों ने घायल अरुण को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। वन विभाग ने इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने ग्रामीणों को अकेले खेतों में न जाने की सलाह दी है।
यहां भी पढ़े:  मधवापुर में जरूरतमंदों को मिले निःशुल्क कंबल:गरीब कल्याण संस्था ने ठंड में दी बड़ी राहत
Advertisement