इटवा प्राथमिक विद्यालय के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण:कोइलावास, बलरामपुर संग्रहालय सहित ऐतिहासिक स्थलों का दौरा

9
Advertisement

इटवा नगर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय इटवा के परिषदीय बच्चों को शुक्रवार को शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों में रुचि विकसित करना, उनकी उपस्थिति और ठहराव सुनिश्चित करना, तथा उनके अधिगम स्तर में वृद्धि करना था। इसके साथ ही, देश की समृद्ध एवं पुरातन ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय सीमा कोइलावास और भारतीय संस्कृति की समझ विकसित कर उनमें देश के प्रति गौरव एवं देश प्रेम की भावना जागृत करना भी शामिल था। बच्चों ने बलरामपुर जनपद के जनजाति संग्रहालय इमलिया, कोडर के चित्तौड़गढ़ सहित अंतर्राष्ट्रीय सीमा कोइलावास जैसे विभिन्न स्थानों का दौरा किया। उन्होंने इन स्थलों को देखकर और छूकर अपनी समझ विकसित की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बच्चों में दार्शनिक स्थलों को देखने की उत्सुकता बनी रही। इस अवसर पर शिक्षक हेमंत गुप्ता, सरिता मौर्या और अनिकेत आर्य की सहभागिता उल्लेखनीय रही।
Advertisement