बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के अयोध्या पुरवा गांव में गुरुवार की शाम 6 बजे तेंदुए के हमले में मौत हुई बच्ची आलमीन 7 पुत्री मुनव्वर अली के दादा अब्दुल रहमान ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर के आंगन में अलाव जलाकर बैठे थे तभी यह हादसा हुआ। घटना के समय लाइट नही थी अंधेरे का फायदा उठाकर तेंदुआ उनकी पोती को उठा ले गया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में तेंदुए के हमले में अब तक चार मौत हो चुकी है। पिछले दो साल में यह चौथी घटना हुई है। दो साल पहले उनके भाई के पोते 8 साल के शीबू की मौत तेंदुए के हमले में हुई थी उसके बाद भतीजी 7 साल की आयशा और उसके बाद छह महीने पहले बहू जाहिरा 35 वर्ष की मौत तेंदुए के हमले में हो चुकी है। आलमीन अपनी सात वर्षीय फूफी सन्नो के साथ नल पर पानी भरने गई थी। घटना की गवाह बनी सन्नो ने रो- रोकर बताया कि आलमीन पानी भर रही थी इस बीच तेंदुआ उसे जबड़े में दबोचकर गन्ने के खेत में ले गया। अंधेरा काफी घना था तेंदुए का पूंछ मेरे पैर से छूते ही मैं सहम गई मैंने शोर मचाकर सभी को बताया कि तेंदुआ आलमीन को उठा ले गया है। ग्राम प्रधान सुजौली राजेश गुप्ता ने परिजनों को आर्थिक मदद के रूप में 2 हजार व रेंजर कतर्नियाघाट रोहित कुमार ने 3 हजार रुपए दिया है। सुबह मौके पर पंहुचे वन दरोगा अनिल व वन रक्षक अजय सिंह से परिजनों व गांव के अन्य लोगों ने तेंदुए से सुरक्षा की मांग की है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने व गांव में सोलर लाइट लगाने की मांग की है। लोगों को कहना है कि इस गांव में तेंदुए की कई घटनाएं हो चुकी है लेकिन वन विभाग की ओर से सुरक्षा के कोई इंतजाम नही किए जा रहे हैं। आलीमन के परिवार में दादा दादी समेत उसके पिता मुनव्वर अली व उसकी मां मौसिमा और उसके दो छोटे भाई समीर 3 साल व समीम 3 महीने का है
एक ही परिवार के 4लोगों को तेंदुए ने मार डाला: बहराइच में बहन के सामने दबोच ले गया, बोली- पूंछ छूते ही सहम गई – Mihinpurwa Motipur News