महराजगंज में भीषण शीतलहर के बीच गोवंश की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सदर नगर पालिका परिषद स्थित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में ठंड से बचाव के लिए किए गए प्रबंध संतोषजनक पाए गए। जिलाधिकारी ने गोवंश के लिए बनाए गए शेड, चारे की उपलब्धता, अलाव की व्यवस्था और साफ-सफाई का बारीकी से मुआयना किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष भी मौजूद रहीं। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की सभी गौशालाओं को पूरी तरह से ढका गया है, ताकि ठंडी हवाएं सीधे गोवंश तक न पहुंचें। ठंड के मौसम को देखते हुए भूसा, हरा चारा और गुड़ की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही गौशाला के अंदर और बाहर सुरक्षित अलाव जलाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, जिससे गोवंश को पर्याप्त गर्मी मिल सके। डीएम ने यह भी बताया कि सभी गौशालाओं की लगातार लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रत्येक गौशाला पर एक नोडल अधिकारी तैनात किया गया है, जो नियमित रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रख रहे हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भीषण ठंड के दौरान किसी भी गोवंश को कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और सतर्क है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाएगा।
महराजगंज में गोवंश सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट: डीएम ने गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया, पालिका अध्यक्ष मौजूद – Nichlaul News