बस्ती में घने कोहरे के चलते दर्जनों ट्रेन लेट:ठंड के कारण ट्रेनों की रफ्तार हुई कम, यात्री परेशान

7
Advertisement

बस्ती रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण दर्जनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही थीं। कुछ ट्रेनें 15 घंटे तक विलंब से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन के प्लेटफॉर्म और वेटिंग रूम यात्रियों से भरे हुए थे, जो अपनी ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे। सर्कुलेटिंग एरिया के बाहर भी बड़ी संख्या में यात्री ठंड से ठिठुरते हुए दिखाई दिए। कई यात्रियों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। स्टेशन अधीक्षक नसीम अहमद ने बताया कि बरौनी क्लोन एक्सप्रेस 15 घंटे, गोरखधाम एक्सप्रेस 12 घंटे और गोमती नगर-बेंगलुरु एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से चल रही थी। इसके अलावा, अयोध्या-भटनी पैसेंजर 4 घंटे, यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 2 घंटे और अवध एक्सप्रेस 2 घंटे विलंब से पहुंची। बाघ एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस और इंटरसिटी सुपरफास्ट लखनऊ-बरौनी भी एक घंटे की देरी से चल रही थीं।

यहां भी पढ़े:  पूर्व सांसद शोकाकुल परिवार से मिले:परशुरामपुर दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत पर संवेदना व्यक्त की
Advertisement