भीषण ठंड और कोहरे से मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ा:अस्पतालों में बढ़ रही है मरीजों की भारी भीड़

6
Advertisement

आदर्श नगर पंचायत भारतभारी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। तापमान में भारी गिरावट और नमी बढ़ने से सर्दी, बुखार, खांसी और एलर्जी से पीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी आई है। सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे ओपीडी में भीड़ देखी जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेवा के अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने बताया कि ठंड के मौसम में तापमान और आर्द्रता में बदलाव से वायरस तेजी से सक्रिय होते हैं। इससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्युनिटी सिस्टम) कमजोर पड़ जाती है, जिससे लोग आसानी से संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में बचाव करना ही सबसे बड़ा उपाय है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में दिन और रात के तापमान में भारी अंतर के कारण बच्चे, बुजुर्ग और पहले से ही बीमार लोग विशेष रूप से प्रभावित हो रहे हैं। मौसमी बीमारियों के सामान्य लक्षणों में नाक बहना या बंद होना, गले में खराश, बार-बार छींक आना, आंखों से पानी आना, तेज बुखार, खांसी और मांसपेशियों में दर्द आदि शामिल हैं। अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने यह भी बताया कि इस मौसम में बुखार शरीर की संक्रमण से लड़ने की प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन इसमें जरा सी भी लापरवाही बरतने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, ठंड का मौसम राइनोवायरस जैसे वायरसों के फैलाव के लिए अनुकूल होता है, जो सर्दी-जुकाम का प्रमुख कारण है। चिकित्सकों ने सभी लोगों को ठंड से हर हाल में बचाव करें के लिए गर्म कपड़े पहनने, ठंडी हवा से बचने और विशेष रूप से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। इसके अतिरिक्त, चिकित्सकों द्वारा कुछ घरेलू उपाय भी सुझाए गए हैं। जिसका उपयोग करने की बात कही गई है।
यहां भी पढ़े:  डुमरियागंज में हिंदू सम्मेलन का भूमि पूजन संपन्न:संघ शताब्दी वर्ष के तृतीय चरण की तैयारियां तेज
Advertisement