सपा प्रतिनिधिमंडल बहराइच में दो हत्याओं की जांच करेगा: अखिलेश यादव के निर्देश पर 21 जनवरी 2026 को पहुंचेगा – Payagpur News

13
Advertisement

समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 21 जनवरी 2026 को जनपद बहराइच का दौरा करेगा। यह प्रतिनिधिमंडल पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में हुई दो हत्याओं की जानकारी लेने तथा पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली घटना नगर पंचायत पयागपुर के वार्ड संख्या 11 कटहरीबाग कोटबाजार में हुई। यहां खेत की रखवाली के दौरान पूर्व बीडीसी सदस्य जगदेव यादव (48) की हत्या कर दी गई। मृतक वर्तमान सभासद विष्णु यादव के पिता थे। दूसरी घटना थाना पयागपुर क्षेत्र के ग्राम निबिहा की है, जहां ननके यादव की हत्या कर उनका शव सड़क पर फेंक दिया गया था। समाजवादी पार्टी ने दोनों घटनाओं को प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताते हुए चिंता व्यक्त की है। प्रतिनिधिमंडल कटहरीबाग कोटबाजार और ग्राम निबिहा पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेगा तथा घटनाओं की वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, विधायक आनंद यादव, विधायक मारिया शाह, पूर्व मंत्री यासर शाह, पूर्व सांसद सावित्री बाई फूले, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी भगत राम मिश्रा, पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव, पूर्व विधायक के.के. ओझा, पूर्व एमएलसी हाजी इमलाक खां, नगर पालिका परिषद पयागपुर के चेयरमैन विपिन कुमार श्रीवास्तव तथा विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी राम सुरेश यादव शामिल हैं।
यहां भी पढ़े:  बस्ती मंडल अध्यक्ष चुने गए:अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा ने सौंपी कमान
Advertisement