समाजवादी नेता राकेश यादव ने भरी हुंकार:गौर चतुर्थ से जिला पंचायत चुनाव लड़ने का किया ऐलान

8
Advertisement

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले गौर ब्लॉक में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के युवा नेता राकेश यादव ने गौर चतुर्थ क्षेत्र से जिला पंचायत प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश की है। इस अवसर पर राकेश यादव ने कहा कि वह केवल चुनाव के समय ही सक्रिय नहीं रहते, बल्कि पिछले चार वर्षों से लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वह दिन-रात जनता की सेवा के लिए उपलब्ध रहते हैं। राकेश यादव ने अपने उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए बताया कि उनका मुख्य लक्ष्य क्षेत्र में सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने जनता से आशीर्वाद मांगते हुए कहा, “यदि जनता का आशीर्वाद मिला, तो मैं क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करूंगा।” राकेश यादव ने अपने संबोधन में चुनावी माहौल के गरमाने, क्षेत्र में उत्साह और मतदाताओं में जागरूकता बढ़ने की बात कही। उन्होंने यह भी दोहराया कि उनका प्रयास जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता देना रहेगा। इस दौरान शिवांग त्रिपाठी राजन, सूरज यादव, नंद किशोर यादव, सत्यम पांडेय, सम्राट शुक्ला, लवकुश और सचिन सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement