नौतनवा तहसील मुख्यालय पर फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में 10 लेखपालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नवीन प्रसाद ने यह कार्रवाई की है। एसडीएम ने चेतावनी दी है कि यदि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिला, तो संबंधित लेखपालों के खिलाफ कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। नवीन प्रसाद ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि बार-बार बैठकों और लिखित-मौखिक निर्देशों के बावजूद कुछ लेखपालों की कार्यशैली में सुधार नहीं आ रहा है। इससे प्रतीत होता है कि वे जानबूझकर शासकीय कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं। जिन लेखपालों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें जयहिंद, राहुल गौतम, रोहित, अनिल कुमार, आमिर, जैनुद्दीन, राजकमल और आलोक सिंह सहित कुल 10 लेखपाल शामिल हैं।
फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर 10 लेखपालों को नोटिस: एसडीएम ने संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी – Nautanwa(Nautanwa) News