बहराइच में ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण: सड़क दुर्घटनाएं रोकने को अधिकारियों की टीम ने किया दौरा – Bahraich News

4
Advertisement

बहराइच में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से अधिकारियों की एक टीम ने जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट (अत्यधिक दुर्घटना संभावित क्षेत्रों) का निरीक्षण किया। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। संभागीय परिवहन अधिकारी ओ.पी. सिंह ने बताया कि सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग अंकित वर्मा, संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) प्रदीप कुमार और यातायात प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा ने यह निरीक्षण किया। टीम ने बहराइच-सीतापुर मार्ग पर स्थित बेड़नापुर, रमवापुर और भगवानपुर चौराहा तथा बहराइच-लखनऊ मार्ग पर टिकोरा मोड़ व मरौचा ब्लैक स्पॉट्स का दौरा किया। निरीक्षण के बाद, संबंधित ब्लैक स्पॉट्स पर आवश्यकतानुसार प्रकाश व्यवस्था, मार्ग चौड़ीकरण, स्पीड ब्रेकर, स्पीड टेबल और साइन बोर्ड लगाने का कार्य किया जाएगा। इसका उद्देश्य मार्ग दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम करना है। ओ.पी. सिंह ने आम जनता से भी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में और कमी लाई जा सके।
Advertisement