दहेज उत्पीड़न के आरोपी का घर कुर्क:गौर थाना क्षेत्र के सुजिया गांव का मामला

19
Advertisement

गौर थाना क्षेत्र के सुजिया गांव में पुलिस ने सोमवार को दहेज उत्पीड़न के एक आरोपी के घर की कुर्की की। न्यायालय के आदेश पर हुई यह कार्रवाई सद्दाम हुसैन के खिलाफ की गई, जो पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा था। जानकारी के अनुसार, सद्दाम की पत्नी ने एक वर्ष पूर्व उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा बार-बार दबिश और नोटिस दिए जाने के बावजूद सद्दाम हुसैन न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद सोमवार को गौर पुलिस ने गौर बाजार स्थित उसके आवास पर मुनादी कराते हुए घर के सामान की कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यहां भी पढ़े:  मौनी अमावस्या पर सरयू नदी में श्रद्धालुओं ने किया स्नान:दुबौलिया बाजार के चांदपुर घाट पर उमड़ी भक्तों की भीड़
Advertisement