मिहींपुरवा (बहराइच) में रेलवे प्रशासन ने अपनी कीमती ज़मीन पर वर्षों से चले आ रहे अवैध कब्ज़ों को हटा दिया है। जेसीबी की मदद से अवैध दुकानों और झोपड़पट्टियों को जमींदोज़ किया गया। जानकारी के अनुसार, रेलवे द्वारा केवल 10×10 फीट का सीमित आवंटन किया गया था। इसके बावजूद दुकानदारों ने निर्धारित सीमा से कई गुना अधिक ज़मीन पर अतिक्रमण कर लिया था। मछली और मुर्गे की दुकानों की आड़ में रेलवे की भूमि पर एक स्थायी अवैध बाज़ार स्थापित हो गया था। रेलवे प्रशासन ने इन अतिक्रमणों को हटाने के लिए कई बार नोटिस जारी किए और पूर्व में भी कार्रवाई की, लेकिन हर बार कार्रवाई के बाद अतिक्रमण फिर से स्थापित हो जाते थे। इन अवैध कब्ज़ों के कारण रेलवे क्रॉसिंग के पास अक्सर घंटों जाम लगा रहता था, जिससे स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और एंबुलेंस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। यह कार्रवाई रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर नीरज कुमार के नेतृत्व में की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल शुरुआत है। जिन दुकानदारों ने चेतावनी के बाद भी अपना कब्ज़ा नहीं हटाया है, उनके खिलाफ दोबारा नोटिस चस्पा कर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीबीआई इंस्पेक्टर गोंडा उदयराज, आरपीएफ उप निरीक्षक प्रीति यादव (बहराइच) और मिहींपुरवा पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। मिहींपुरवा की जनता अब यह सवाल उठा रही है कि क्या यह कार्रवाई स्थायी होगी, या कुछ समय बाद फिर से अवैध दुकानें रेलवे की ज़मीन पर उग आएंगी। यदि इस बार भी प्रशासन पीछे हटता है, तो यह कार्रवाई केवल एक दिखावा बनकर रह जाएगी।
रेलवे की ज़मीन पर चला बुलडोज़र: मिहींपुरवा में वर्षों पुराने अवैध कब्ज़े हटाए गए – Mihinpurwa(Bahraich) News