शनि देव स्थापना के लिए कलश यात्रा: कायस्थ टोला में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन – Nanpara Dehati(Nanpara) News

7
Advertisement

नानपारा कस्बे के कायस्थ टोला स्थित पुराना गौशाला में शनि देव की स्थापना के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को सैकड़ों लोगों ने कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा कायस्थ टोला से शुरू होकर चूड़ीवाली गली, इमामगंज चौराहा और गोयल तिराहा होते हुए श्याम मंदिर पहुंची। इसके बाद, यात्रा उसी रास्ते से वापस कायस्थ टोला लौटी। गणेश पूजा समिति के संरक्षक जगत राम पटेल ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 20 जनवरी, मंगलवार को शाम 6 बजे से होगा। कथा के दौरान 24 जनवरी को कृष्ण जन्मोत्सव, 25 जनवरी को गोवर्धन पूजा और 26 जनवरी को रुक्मिणी-श्री कृष्ण विवाह एवं शनि देव की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। कार्यक्रम का समापन 28 जनवरी को हवन और विशाल भंडारे के साथ होगा। श्रीमद् भागवत कथा के वाचक रघुवीर शरण पाठक महाराज होंगे। कलश यात्रा में नव रत्न पाण्डेय, राजू श्रीवास्तव, पप्पू गुप्ता, अमित नंदा, विक्की नंदा और गोविंद वर्मा सहित कई लोग शामिल रहे। कलश यात्रा के दौरान प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह, नवागत कस्बा चौकी इंचार्ज कामेश्वर राय और पूर्व चौकी इंचार्ज पूर्णेश नारायण पांडे सहित पुलिस एवं पीएसी बल मौजूद रहा।
Advertisement