बाराबंकी में अधिवक्ता पर हमले का मामला: बहराइच में अधिवक्ताओं ने आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग की – Bahraich News

6
Advertisement

बहराइच में अधिवक्ताओं ने बाराबंकी में एक वकील पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। मंगलवार को जिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में बड़ी संख्या में वकीलों ने जुलूस निकाला और आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की मांग की। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया। यह प्रदर्शन बाराबंकी के हैदरगढ़ टोल प्लाजा पर अधिवक्ता पर हुए हमले के विरोध में था।प्रदर्शनकारी वकीलों ने हमलावरों के खिलाफ रासुका लगाने की मांग की। उन्होंने अधिवक्ता सुरक्षा बिल पारित करने की भी बात कही, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। प्रदर्शन के उपरांत, अधिवक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में वकील उपस्थित रहे।
यहां भी पढ़े:  कोयलाबास बॉर्डर पर सैलानियों की भीड़:एसएसबी ने की सघन जांच, पहचान पत्र सत्यापित होने पर ही मिली अनुमति
Advertisement