एसएसबी ने सीमावर्ती गांव में लगाया पशु चिकित्सा शिविर: नानपारा में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर 236 पशुओं का उपचार – Mihinpurwa(Bahraich) News

5
Advertisement

59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), नानपारा ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक नि:शुल्क पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन किया। यह शिविर 20 जनवरी 2026 को सीमावर्ती ग्राम गोपिया में लगाया गया, जिसमें कुल 236 पशुओं का उपचार किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती गांवों के पशुपालकों को उनके पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और आवश्यक चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराना था। इस दौरान पशुओं के उपचार के साथ-साथ पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य, संतुलित पोषण, टीकाकरण और रोगों से बचाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। कमांडेंट श्री कैलाश चंद रमोला के निर्देशानुसार, मिहींपुरवा के पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. जय प्रकाश के सहयोग से यह शिविर आयोजित किया गया। डॉ. जय प्रकाश के नेतृत्व में 59वीं वाहिनी एसएसबी के अनुभवी पशु चिकित्सकों की टीम ने 35 ग्रामीणों के 236 पशुओं को प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, परजीवी नाशक दवाएं और पोषण संबंधी परामर्श प्रदान किए। ग्रामीणों ने सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित इस नि:शुल्क पशुचिकित्सा शिविर के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे अपने पशुओं के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नानपारा ने स्पष्ट किया कि वह अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन निरंतर करता रहेगा।
Advertisement