बेवा सीएचसी पर एएनएम कलावती सेवानिवृत्त:स्वास्थ्यकर्मियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए विदाई दी

2
Advertisement

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेवा, बयारा डुमरियागंज में मंगलवार को एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त एएनएम कलावती को विदाई दी गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने कलावती को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की। अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें वस्त्र, छाता और बुके सहित विभिन्न उपहार भेंट किए। एएनएम कलावती 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुई थीं। उनके लंबे कार्यकाल और विभागीय कर्तव्यों के प्रति समर्पण की उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों और अधिकारियों ने प्रशंसा की। इस दौरान अस्पताल का माहौल भावुक रहा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने कहा कि विदाई एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी जिस दिन नौकरी में आता है, उसी दिन उसके सेवानिवृत्त होने की तिथि भी निश्चित हो जाती है। सेवानिवृत्त एएनएम कलावती ने अपने सेवाकाल के दौरान विभाग के अधिकारियों और सहयोगियों द्वारा दिए गए हर तरह के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वीरेन्द्र यादव, शोएब अख्तर, राजेश कुमार, रीता गौतम, रीता मधुकर सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
Advertisement