नगर पालिका परिषद नौतनवा स्थित शक्तिपीठ माँ बनैलिया का 35वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में समाप्त हुई। शोभायात्रा गांधी चौक, सरदार शहीद भगत सिंह चौक, हनुमान चौक, पुरानी नौतनवा, अटल चौक, घंटा घर और खनुवा चौराहा से गुजरी। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में यात्रा मार्ग की साफ-सफाई और चूनाकरण कराया गया, जिससे नगर काफी सुंदर और मनमोहक दिख रहा था। पालिका अध्यक्ष ने स्वयं एक स्टॉल लगाकर भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया। शोभायात्रा के दौरान भक्ति गीतों और माँ के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। माँ बनैलिया की मनमोहक झांकी के दर्शन के लिए श्रद्धालु खींचे चले आ रहे थे। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। आगे-आगे माँ बनैलिया की झांकी थी और उसके पीछे भगवान शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण की झांकियां भी निकाली गईं। भगवान शिव का मनमोहक तांडव नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, संजय पाठक, अनिल जायसवाल, सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल, अशोक रौनियार, संजय मौर्या, विशाल जायसवाल, अमित यादव, राकेश जायसवाल, राहुल दूबे, अभय कुमार, दुर्गेश कुमार के अलावा राजकुमार गौड़, उमेश मणि, विजय उपाध्याय, प्रमोद पाठक, दिनेश मणि त्रिपाठी, सुनील कुमार गौड़ और नितेश त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।
मां बनैलिया की 35वीं वार्षिकोत्सव शोभायात्रा: नौतनवा में निकली भव्य यात्रा, शहर भक्तिमय हुआ – Sonauli(Nautanwa) News