रूधौली में मोबाइल कोर्ट में 12 मामले निस्तारित:न्यायाधिकारी ने नटाई कला में किया निस्तारण

9
Advertisement

न्याय चला गांव की ओर अभियान के तहत तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत नटाई कला में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। इसमें न्यायाधिकारी आशुतोष शुक्ल ने कुल 12 मामलों का निस्तारण किया। इन 12 मामलों में से दो मुकदमों का निस्तारण सुलहनामा के आधार पर किया गया। शेष मामलों को जुर्म-स्वीकारोक्ति के आधार पर निपटाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायाधिकारी ने पौधा रोपण करके किया। उन्होंने ग्रामवासियों को ग्राम न्यायालय और मोबाइल कोर्ट के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती ज्ञानमती, लिपिक निशांत चौधरी व उमेश चंद्र जायसवाल, अमित कुमार, करन, कृष्णा चौहान, नेबूलाल सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Advertisement