शोहरतगढ़ विकास खंड के लुचुइया टोला नडौरा गांव में आयोजित नडौरा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में किंग इलेवन नडौरा ने जहीर इलेवन अलीगढ़वा को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जहीर इलेवन अलीगढ़वा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाए। टीम की ओर से रिंकू पाल ने सर्वाधिक 31 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग इलेवन नडौरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 8 ओवर में 88 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। विजेता टीम की ओर से आमिर ने 29 रन बनाए, जबकि कृष्णा यादव उर्फ छोटू ने 19 रन बनाने के साथ ही 3 विकेट भी झटके। उनके उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। उपविजेता टीम जहीर इलेवन अलीगढ़वा के कप्तान जहीर को ट्रॉफी के साथ 8,000 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम किंग इलेवन नडौरा के कप्तान अमित उपाध्याय को ट्रॉफी और 16,000 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अपार खेल प्रतिभाएं मौजूद हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने खेलों को शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए युवाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। टूर्नामेंट का आयोजन अंशिका फर्टिलाइजर एंड ट्रेडर्स के प्रोपराइटर विवेक उपाध्याय और संजय मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्रा, थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह सहित संतोष पासवान, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, शिवशक्ति शर्मा, राकेश तिवारी, अनिल कुमार श्रीवास्तव, मुस्तन शेरुल्लाह, कमलेश मिश्रा, राकेश राज, श्रवण कुमार पटवा, अरुण उपाध्याय, संजय पांडेय, राकेश बाबा, श्रवण कुमार उपाध्याय, राजकुमार उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, अश्विनी मिश्रा, कालीचरन, अर्जुन शर्मा और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
किंग इलेवन नडौरा ने जीती नडौरा प्रीमियर लीग ट्रॉफी:सिद्धार्थनगर में फाइनल में जहीर इलेवन अलीगढ़वा को 8 विकेट से हराया