सिद्धार्थनगर मुख्यालय पर अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। कलेक्ट्रेट और न्यायालय के ठीक सामने स्थित एक मोबाइल दुकान में लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र में 19 और 20 जनवरी की रात पप्पू मोबाइल शॉप एवं रिपेयरिंग सेंटर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। इस घटना के बाद न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं, बल्कि इंश्योरेंस से जुड़ा संदेह भी चर्चा का विषय बना हुआ है। दुकान मालिक जितेंद्र कुमार उर्फ पप्पू के अनुसार, अज्ञात चोरों ने देर रात दुकान का ताला तोड़कर शटर के रास्ते अंदर प्रवेश किया। चोरों ने दुकान से करीब 7 से 8 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन और लगभग ढाई लाख रुपए नकद चोरी कर लिए। सबूत मिटाने के इरादे से दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा हुआ और शटर गिरा हुआ मिला। अंदर मोबाइल फोन गायब थे, डीवीआर नहीं था और तार लटक रहे थे। इसके बाद उन्होंने तत्काल सदर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल की गहन जांच की। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। हालांकि मीडिया के सामने बयान देते समय दुकानदार जितेंद्र कुमार कुछ हिचकिचाते नजर आए। इस दौरान बगल से किसी व्यक्ति की आवाज भी सुनाई दी, जो उन्हें ताला टूटने और चोरी की बात दोहराने के लिए कह रहा था। इस व्यवहार को देखकर कई लोगों ने घटना की सच्चाई पर सवाल खड़े किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, दुकानदार ने दुकान का लगभग 8 लाख रुपए का इंश्योरेंस पहले से करवा रखा है। बताया जा रहा है कि यह इंश्योरेंस यूनियन बैंक और बजाज फाइनेंस के माध्यम से कराया गया है। इसी को लेकर आशंका जताई जा रही है कि कहीं इंश्योरेंस की राशि प्राप्त करने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम तो नहीं दिया गया। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद ने बताया कि दुकान पर कराए गए लगभग 8 लाख रुपए के इंश्योरेंस की भी जांच की जा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। चोरी की घटना वास्तविक है या किसी साजिश का हिस्सा, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट के सामने मोबाइल शॉप में चोरी:इंश्योरेंस संदेह के बीच पुलिस कर रही जांच, डीवीआर ले गए चोर