बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी प्रेम कुमार चौहान उर्फ प्रेम प्रकाश (उम्र करीब 29 वर्ष) पर गांव की ही एक नाबालिग मूक-बधिर युवती से जबरन दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोपी राम किशोर का पुत्र और करनाई थाना छावनी जनपद बस्ती का निवासी है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ मुoअoसंo 02/26 धारा 65 (1)352,351(3) 115(2)BNS, 3/4(2) पॉक्सो एक्ट, 3(2)5A, 3(1)द, ध, 3(2)5 एससी एसटी एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के आदेश और जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। उपनिरीक्षक शैलेंद्र उपाध्याय और कांस्टेबल उपेंद्र यादव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बिना समय गंवाए आरोपी प्रेम कुमार चौहान को नाल्हीपुर तिराहे से गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के कार्य की सराहना की जा रही है। पुलिस ने आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।






































