पिपरा गांव के समय माता मंदिर में विशाल भंडारा:सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया

5
Advertisement

पिपरा गांव स्थित प्राचीन समय माता मंदिर में आज विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से माता जी की कथा, पूजन एवं हवन संपन्न कराया गया। भंडारे के साथ-साथ साधु-संतों के लिए साधु भोज भी आयोजित किया गया। आयोजनकर्ता सर्वेश पासवान ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समय माता जी का पूजन, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन गांव व क्षेत्रवासियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हो पाता है। इस आयोजन को सफल बनाने में राज कुमार आर्य (प्रधान प्रतिनिधि पिपरा), किशोरी शर्मा, मोहन लाल शर्मा, सूरज गुप्ता, तीरथ राव, सोनू ठाकुर, राधेश्याम राव सहित अनेक ग्रामीणों ने योगदान दिया।

यहां भी पढ़े:  अहिरौली कुड़िया मार्ग पर दिखा तेंदुआ, VIDEO: निचलौल वन्य क्षेत्र में दहशत, आवागमन बाधित - barohia(Nichlaul) News
Advertisement