नासिरगंज ने क्वार्टर फाइनल जीता:भजोरे पुरवा को 20 रन से हराया, नीरज ने पहले ओवर में जड़े 29 रन

0
4

श्रावस्ती जिले के जयपत्तर पुरवा गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में नासिरगंज की टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीत लिया है। 10 ओवर के इस मैच में नासिरगंज ने भजोरे पुरवा को 20 रनों से हराया। टॉस जीतकर भजोरे पुरवा के कप्तान सतीश ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नासिरगंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 123 रन बनाए और भजोरे पुरवा को 124 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भजोरे पुरवा की टीम ने अच्छी शुरुआत की। उनके ओपनर बल्लेबाज नीरज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पहले ही ओवर में गेंदबाज लवकुश के खिलाफ 29 रन बटोरे। इस आक्रामक शुरुआत से नासिरगंज टीम और उनके प्रशंसकों में खामोशी छा गई। हालांकि, नीरज की शानदार पारी के बावजूद, उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। भजोरे पुरवा की टीम 20 रन से मैच हार गई। इस मैच में नासिरगंज की टीम ने पांच बाहरी खिलाड़ियों को शामिल किया था, जबकि भजोरे पुरवा की टीम में बहराइच से केवल दो बाहरी खिलाड़ी थे। भजोरे पुरवा ने भले ही मैच गंवा दिया, लेकिन उनके प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन